भ्रष्टाचार: राजनीति में भ्रष्टाचार एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल करके न जानें कितनों ने पंचायत की मुखिया से लेकर विधायक और अपनी सरकार तक बना ली लेकीन भ्रष्टाचार भारत की राजनीती में दिन दुगना और रात चौगुना बढ़ा ही है। चाहे पक्ष हो या फिर विपक्ष सब सिर्फ़ और सिर्फ़ एक दूसरे की तरफ इशारा करते रहते हैं ; लेकीन नतीजा वही ढाक के तीन पात वाली होती है।
Image source-googleआम जनता भ्रष्टाचार को ही परम सत्य मान लिया है यानि आम लोग मान चुके हैं कि बिना घुस के कोइ भी सरकारी काम नहीं होंगे; चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना में घर की बात हो या फिर अपने अटकी और लटकी सैलरी लेने की बात हो बिना घूस दिए नहीं मिलेंगे। Image source-google
ट्रांसप्रेंसी इंटरनेशनल रिपोर्ट्स 2021 के अनुसार 180 देशों की सूची में भारत 85वें स्थान पर है। ऐसे ही थोड़े कहा जाता हैं- 100 में 90 बईमान फिर भी मेरा देश महान!
निराश करने वाली रैंकिग के बीच पंजाब से एक अच्छी ख़बर आई है जो आपको राहत देगी। ख़बर है कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोपों में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पद से बर्खास्त कर जेल भेज दिया है।
Image source-googleजिसके बाद दिल्ली के मुख्य्मंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है जहाँ भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं है, भ्रष्टाचार के खिलाफ छोटे भाई भगवंत मान के फैसले पर हम सबको गर्व है। केजरीवाल ने ट्वीट किया- भगवंत जी आप पर गर्व है, इस कार्रवाई ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए हैं। आज पूरा देश आप पर गर्व महसूस कर रहा है। Image source-google
क्या आरोप है पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर आरोप है कि डॉ.सिंगला ठेके के लिए अधिकारियों से ₹58 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य की बदले में 1 फीसदी कमीशन की मांग कर रहे थे। इसकी शिकायत जब सीएम भगवंत मान तक पहुंची तो उन्होंने गुपचुप तरीके से इसकी जांच कराई ,उसके बाद जेल भेज दिया गया।
Image source-googleकौन है विजय सिंगला:
विजय सिंगला पंजाब की मनसा विधानसभा सीट से आप के विधायक हैं, 2022 में ही उन्होंने चुनाव जीता था।
दी गई जानकारी अच्छी लगी तो तुरंत शेयर करें।